1 फ़रवरी 2014 - 20:30
तकफ़ीरी आतंकवाद की हार

सीरिया की फ़ौज नें लेबनान की सीमा से मिले शहर अल क़ुसैर के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में आप्रेशन चलाकर पूरे क्षेत्र को तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है

तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ सीरिया की फ़ौज का आप्रेशन जारी है। अल मिनार टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की फ़ौज नें लेबनान की सीमा से मिले शहर अल क़ुसैर के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में आप्रेशन चलाकर पूरे क्षेत्र को तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है। क़ुसैर शहर के दक्षिण पूर्वी इलाक़ों से आतंकवादी क़ुसैर और जोसिया शहरों पर हमला करते थे। सीमाई शहर तलकलख़ के इलाक़े में भी सीरिया की फ़ौज नें दसियों तकफ़ीरी आतंकवादियों को मार गिराया है। फ़ौज नें दरआ के दक्षिण में आतंकवादियों की घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम बना दिया है। इससे पहले भी आतंकवादियों नें कई बार इस क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की है।